फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students presented cultural programs in the farewell ceremony

विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Students presented cultural programs in the farewell ceremony
संभल के एंजिल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में गीत प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : SAMBHAL
विदाई समारोह में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। नगर के मुरादाबाद मार्ग स्थित एंजिल्स पब्लिक स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अमरोहा जिले के जिला जज अहमद उल्ला खान, प्रबंधक शरमीन खान और प्रधानाचार्य तेजवीर सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं ने सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट किया। कार्यक्रम में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने गेम्स खेले। छात्राओं ने विदाई गीत व कविताएं सुनाईं। फेयरवेल पार्टी में मिस्टर फेयरवेल मसीह उर रहमान व मिस फेयरवेल महविश को चुना गया। जिला जज अहमद उल्ला खान ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन खिजरा परवीन व राजा परवीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed