फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students participated in the essay competition

Sambhal News: निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Students participated in the essay competition
चंदौसी(संभल)। मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में मानवाधिकार संघ संस्था के तत्वावधान में मोहल्ला महाजन स्थित श्रीसोहनलाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर के अधिकांश हिंदी माध्यम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) वरदान या अभिशाप या सोशल मीडिया का किशोरों पर प्रभाव रहे विषय में से किसी एक बिंदु पर निबंध लिखना था। प्रतियोगिता में कक्षा 11 व 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे की हुई। प्रतियोगिता में रामप्यारी इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, बीएमजी इंटर कॉलेज से तीन-तीन, एफआर इंटर कॉलेज से दो छात्राएं और एक छात्र, जगदीश सरन सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज से तीन छात्राएं, आरएस इंटर कॉलेज की चार छात्राएं, बाबूराम इंटर कॉलेज से एक छात्रा व दो छात्रों, राजेश कुमार विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से तीन छात्रों, चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी से तीन छात्रों, अक्रूरजी इंटर कॉलेज से दो छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक का कार्यभार त्रिमोहन सिंह यादव, जगदीश राना, बृजगोपाल गुप्ता, जयशंकर दुबे ने संभाला। परीक्षा प्रमुख अश्वनी कुमार शर्मा रहे। केंद्र पर्यवेक्षण के रूप में पवन गुप्ता, संजीव कुमार सिंह ने कार्यभार देखा तथा कवेंद्र गौड़, नीलेंद्र सिंह, अविनाश गुप्ता, राजू बनर्जी, भावना गुप्ता, अनन्या, कंचन राघव आदि का विशेष सहयोग रहा। डॉ. दीपचंद अग्रवाल परीक्षा संयोजक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed