{"_id":"6756091252ccfa0c510f745b","slug":"students-operation-successful-admitted-in-icu-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117190-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्रा का ऑपरेशन सफल, आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्रा का ऑपरेशन सफल, आईसीयू में भर्ती
Mon, 09 Dec 2024 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
संभल।
असमोली क्षेत्र के गांव हरथला निवासी प्रतीक्षा के गले, जबड़े व आंख का मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में सफल ऑपेरशन हुआ। छात्रा को एक दिन पहले शनिवार को अमरोहा के युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों के मुताबिक छात्रा की हालत में सुधार है। हालांकि, छात्रा के आईसीयू में भर्ती होने के कारण पुलिस ने बयान दर्ज नहीं किए हैं। छात्रा के पिता का कहना है कि चिकित्सकों ने भी खतरा टलने की जानकारी दी है।
बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा प्रतीक्षा को शनिवार दोपहर कॉलेज से लौटते समय अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव कड़ापुर निवासी गौरव गुर्जर ने गोली मारी थी। आरोपी ने गोली गले से तमंचा सटाकर मारी थी, जो छात्रा के गला और जबड़े को चीरती हुई आंख के पास से पार निकल गई थी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा की मां ने मृतक युवक पर आरोप लगाया था कि वह काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था और बात करने के लिए मजबूर करता था। जब बेटी ने बात नहीं की तो आरोपी ने छात्रा के कॉलेज से लौटते समय वारदात को अंजाम दिया। असमोली थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा अभी आईसीयू में भर्ती है। इसलिए बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। हालत में सुधार होने के बाद बयान लिए जाएंगे।
घटनास्थल से 312 बोर के खोखे तीन मिले
शनिवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से 312 बोर का एक तमंचा और तीन खोखे मिले थे। इसमें पुलिस को अंदेशा था कि छात्रा को दो गोली मारी गई हैं और तीसरी गोली आरोपी ने खुद को मारी है। हालांकि, इलाज के दौरान सामने आया है कि छात्रा को एक ही गोली मारी गई थी। वहीं, एक गोली आरोपी ने खुद को मारी थी। जबकि, खोखे तीन मिले। ऐसे में अब अंदेशा है कि आरोपी ने छात्रा को पहले दूर से गोली मारी जो शायद नहीं लगी और दूसरी गोली गले से तमंचा सटाकर चलाई गई। हालांकि, छात्रा के बयान दर्ज होने की बाद ही पूरी घटना का पता चल सकेगा।