Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Students' faces lit up after seeing the simple Hindi paper

Sambhal News: हिंदी का सरल पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up after seeing the simple Hindi paper
परीक्षा देकर कॉलेज से निकलते विद्यार्थी। - फोटो : परीक्षा देकर कॉलेज से निकलते विद्यार्थी।
चंदौसी। यूपी बोर्ड की परीक्षा का सोमवार को आगाज हो गया। पहले दिन हाईस्कूल का हिंदी और इंटर का सैन्य विज्ञान और हिंदी का पेपर था। हिंदी का सरल पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। सभी 77 केंद्रों पर परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। विद्यार्थियों की केंद्रों पर तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश कराया गया। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन


पहली पारी का समय सुबह 8.30 बजे से लेकर 11.45 तक रहा। हाईस्कूल के पंजीकृत संस्थागत 26,842 में से 25,013 और व्यक्तिगत 76 में 67 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें संस्थागत 1829 और व्यक्तिगत नौ विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं पहली पारी में इंटर की सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 113 संस्थागत और 28 व्यक्तिगत विद्यार्थियों में से पांच अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में हुई इंटर की हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत 23,290 में 22,022 और व्यक्तिगत 80 में 76 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें संस्थागत 1268 और व्यक्तिगत चार छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले ही परीक्षार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट और सचल दल केंद्रों की निगरानी करते रहे। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए जिले को तीन जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर आसान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि दोनों पारियों में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं संभल सरायतरीन के जिला उल उलूम इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक शाहिद हुसैन को विभाग के निर्देशों को पालन न करने के चलते कड़ी चेतावनी दी गई है।
......................

बहुविकल्पीय प्रश्न काफी आसान थे। जिससे समय से पहले प्रश्नपत्र हल हो गया।
आयमीन, छात्रा हाईस्कूल
..............
जो तैयारी की थी, उसी के अनुसार प्रश्नपत्र में सवाल पूछे गए। गद्यांश व पद्यांश भी कठिन नहीं थे।
आफरीन, छात्रा हाईस्कूल
..........
हिंदी के पेपर में लेखक और कवियों के जीवन परिचय काफी सरल थे। बेहतर प्रदर्शन किया है, इसलिए अच्छे अंकों की उम्मीद है।
आर्दश कुमार, छात्र इंटर
..............

हिंदी का प्रश्नपत्र काफी आसान था। बहुविकल्पीय जो पढ़े, वही आए।
शुभम गोस्वामी, छात्र इंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed