{"_id":"655ee6075a25c8d9d203ad18","slug":"student-upset-with-teacher-suspension-refused-study-from-another-teacher-said-madam-teaches-well-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के निलंबन से खफा छात्र: दूसरे शिक्षक से पढ़ने से इनकार, कहा- मैडम अच्छा पढ़ाती हैं... असमंजस में अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के निलंबन से खफा छात्र: दूसरे शिक्षक से पढ़ने से इनकार, कहा- मैडम अच्छा पढ़ाती हैं... असमंजस में अफसर
Thu, 23 Nov 2023 11:12 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 23 Nov 2023 11:12 AM IST
सार
संभल के असमौली में प्रभारी शिक्षिका के निलंबन से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र नाराज हो गए। उन्होंने दूसरे अध्यापक से पढ़ने से मना कर दिया। दरअसल, शिक्षिका को अनियमितता के मामले में सस्पेंड कर दिया गया था। उनके स्थान पर दूसरे जगह पर अन्य अध्यापक को भेजा गया था।
विज्ञापन
मिड-डे-मील (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के असमौली के सैदपुर निबौला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका दीप्ति यादव को निलंबित करने पर विद्यार्थी खफा हो गए। इंचार्ज अध्यापिका की जगह पढ़ाने पहुंचे शिक्षक से बुधवार को बच्चों ने पढ़ने से इनकार कर दिया और घरों को लौट गए।
विज्ञापन
सैदपुर निबौला स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका को विद्यालय परिसर की गलत तरीके से बाउंड्री वॉल कराने का आरोप में मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने निलंबित कर दिया था। दीप्ति यादव के निलंबन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चंदवार की मढैया गांव के कंपोजिट विद्यालय में तैनात इंचार्ज अध्यापक संजीव कुमार को चार्ज सौंप दिया।
विज्ञापन
बुधवार को वह स्कूल पहुंचे तो बच्चों ने उनसे पढ़ने से इन्कार करते हुए इंचार्ज अध्यापिका कार्रवाई का विरोध करते हुए घरों को लौट गए। शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि विद्यालय में सुबह नौ बजे बच्चों ने दीप्ति यादव के बारे में जानकारी की। जब उनकी जगह संजीव कुमार ने पढ़ाई कराने की बात कही तो वह खफा हो गए और पढ़ने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
संजीव कुमार ने बताया कि इसके बाद करीब 11.30 बजे बच्चे अपने अभिभावकों के साथ वापस लौटे। बच्चों ने कहा है कि मैडम अच्छा पढ़ाती हैं और वह सभी बच्चे उन्हीं मैडम से पढ़ाई करेंगे। यदि मैडम नहीं आएंगी तो वह सभी विद्यालय नहीं आएंगे। संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों और उनके अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन बच्चे नहीं माने। मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी है।
ब्लॉक संसाधन केंद्र के परिसर में स्कूल बना है। यहां बाउंड्री की जरूरत ही नहीं थी, लेकिन फिर भी बनवाई गई। बीईओ की रिपोर्ट पर इंचार्ज अध्यापिका को निलंबित किया गया है। उसी स्कूल में वह संबंद्ध भी हैं। प्रकरण की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। बच्चों को बृहस्पतिवार को बुलाया जाएगा। -चंद्रशेखर, बीएसए