फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Drivers and attendants of school vehicles will undergo verification.Drivers and attendants of school vehicles will undergo verification.

Sambhal News: स्कूल वाहनों के चालक और परिचालकों का सत्यापन होगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Drivers and attendants of school vehicles will undergo verification.Drivers and attendants of school vehicles will undergo verification.
चंदौसी। स्कूली वाहनों से बच्चों को लाने-ले जाने वाले चालकों और परिचालकों की सुरक्षा जांच अब अनिवार्य होगी। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन को इन कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना होगा।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन को चालकों और परिचालकों की पहचान और पूर्व पृष्ठभूमि की जांच सुनिश्चित करनी होगी। यह कदम बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। स्कूल बस, वैन और अन्य वाहनों से बड़ी संख्या में बच्चे रोजाना विद्यालय आते-जाते हैं।
विज्ञापन

उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह सत्यापन आवश्यक है। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि सत्यापन किए जा रहे हैं और सभी का सत्यापन होना है। उन्होंने चालकों और परिचालकों से भी सत्यापन में सहयोग करने की अपील की। विद्यालयों के प्रबंधन को इस नई व्यवस्था के बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों की पहचान, पते और पूर्व की पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य किसी भी तरह की अनदेखी से बचना है। विद्यालय प्रबंधन को वाहनों पर तैनात कर्मचारियों का पूरा ब्योरा भी रखना होगा।

इसके अलावा, स्कूली वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना भी अनिवार्य है। इस पूरी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर तक सुरक्षित पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed