फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Student returning after distributing wedding cards of two sisters crushed by bus, dies

Sambhal News: दो बहनों की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे छात्र को बस ने रौंदा, मौत

Fri, 08 Nov 2024 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Nov 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Student returning after distributing wedding cards of two sisters crushed by bus, dies
संभल। दो बहनों की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे गांव मुजफ्फरपुर निवासी बीफार्मा के छात्र आस मोहम्मद (20) संभल-बहजोई मार्ग पर निजी बस ने रौंद दिया। चालक छात्र को करीब 10 मीटर तक घसीट कर ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी आस मोहम्मद आईएफटीएम में बी फार्मा का छात्र था। बृहस्पतिवार को वह अमरोहा जिले के गांव ढक्का से रिश्तेदारी में दो बहनों की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। संभल-बहजोई मार्ग पर मोहल्ला लाडम सराय में पहुंचने पर बहजोई की ओर से आ रही निजी बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। चालक आस मोहम्मद को दस मीटर तक घसीटते हुए ले गया। बाद में चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग की मांग को लेकर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद सड़क पर आधा घंटे तक जाम जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन

दो माह पहले पिता की हो चुकी है मौत
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर निवासी आस मोहम्मद नौ भाई बहन में पांचवें का नंबर का था। दो माह पहले आस मोहम्मद के पिता की मौत हो गई थी। जिससे आस मोहम्मद 15 दिन बाद होने वाली अपनी दो बहनों अंजुम व राहिल की शादियों की तैयारी में लगा हुआ था। युवक की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। बहन-भाई का रो-रो कर बुरा हाल है। आस मोहम्मद के अचानक चले जाने से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। शादी की खुशियों पर दुख का साया छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बस को कब्जे में लिया है। चालक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -अनुज चौधरी, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed