फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   student injured by car collosion

कार की टक्कर से छात्रा घायल

Sun, 08 Apr 2018 01:32 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 08 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
student injured by car collosion
सड़क हादसे में घायल बालिका। - फोटो : अमर उजाला
रिक्शे के इंतजार में खड़ी छात्रा को कार ने टक्कर मार दी। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे निजी चिकित्सालय लाया गया। 
विज्ञापन


शहर के आवास विकास कालोनी निवासी संजय कुमार की नौ वर्षीय बेटी शिरद्दी शहर के विष्णु विहार स्थित गोल्डन इरा स्कूल में पढ़ती है। दोपहर करीब डेढ़ बजे छात्रा स्कूल गेट के बाहर रिक्शे का इंतजार कर रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

छात्रा को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लाया गया। धनारी के थाना क्षेत्र के आर्थल चौराहे पर मारुति कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दो बाइक सवार घायल हो गये। घटना के बाद पुलिस ने पहुंच कर दोनों घायल बाइक सवारों को इलाज के लिए रजपुरा भेज दिया। दोनों की हालात नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया।  
विज्ञापन


धनारी-भिरावटी मार्ग पर भैयापुर से राजमिस्त्री धर्मेन्द्र सिंह निवासी भिरावटी बाइक से अपने साथ नरेश निवासी भैयांपुर के साथ बाइक से भिरावटी जा रहा था। आर्थल तिराहे पर रजपुरा से बहजोई जा रही मारुति कार ने बाइक के बीच में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाइक सवार दोनो युवक दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद लोगो मारुति कार को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मारुति कार को कब्जे में लिया। घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रजपुरा भेज दिया। जहां दोनो घायलों की हालात नाजुक होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed