फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Student dies due to electrocution while opening fridge

फ्रिज खोलते समय छात्रा को लगा करंट, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Student dies due to electrocution while opening fridge
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में फ्रिज खोलते समय करंट लगने से छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्रा की मौत होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कस्बा सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी मीनाक्षी (19) पुत्री रामकिशोर बीए की छात्रा थी। वह रविवार सुबह अपने खेत पर काम करने गई थी। दोपहर 12.30 बजे के करीब खेत से काम निपटाने के बाद घर पहुंची। प्यास लगने पर फ्रिज से ठंडा पानी पीने के लिए बोतल निकालने लगी। जैसे ही फ्रिज खोला तो वह करंट की चपेट में आ गई। मीनाक्षी की मां भागवती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। छात्रा अपने तीन बहन और दो भाइयों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed