{"_id":"5deeae1f8ebc3e87ef0a7b0e","slug":"student-death-in-road-accident-after-marriage-in-sambhal-chandausi-news-mbd3322716141","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के अगले ही दिन वाहन दुर्घटना में छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के अगले ही दिन वाहन दुर्घटना में छात्र की मौत
विज्ञापन
चंदौसी के गुमथल में विलाप करती मृतक विकास की पत्नी।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। रविवार को शादी करके दुल्हन लेकर घर लौटा और वैवाहिक जीवन की दूसरी रात आने से पहले ही एक छात्र वाहन दुर्घटना में मौत का शिकार हो गया। घर में अभी मेहमान भी मौजूद हैं। छात्र की मौत से कोहराम मच गया। पत्नी का रोते रोते बुरा हाल है।
बनियाठेर थाना क्षेत्र के गुमथल गांव निवासी विकास मौर्य (18) पुत्र कल्लू मौर्य नगर के एसएम कालेज में बीकाम द्वितीय वर्ष का छात्र है। विकास की बारात सात दिसंबर को बदायूं के सिंघा उझानी गांव गई थी। वहां रश्मि से शादी के बाद आठ दिसंबर दोपहर को वह दुल्हन लेकर अपने घर लौटा। घर मेहमानों से भरा है। नई नवेली दुल्हन भी घर में ही है।
सोमवार को अपनी पत्नी से कुछ देर के लिए चंदौसी जाकर लौटने की बात कहकर अपने तहेरे भाई रंजीत पुत्र नत्थू के साथ बाइक से निकला था। जल्दी कुछ सामान खरीदा और शाम करीब छह बजे अपने घर वापस लौट रहा था। तभी चंदौसी गुमथल रोड पर बनियाठेर थाना क्षेत्र में मढ़ी के पास पीछे से आई एक ईंटों भरी ट्राली ने बाइक में साइड मार दी। बाइक के साथ दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
कोई भी हेलमेट लगाए हुए नहीं था। यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को राजकीय चिकित्सालय चंदौसी लेकर आई लेकिन यहां डाक्टर ने विकास मौर्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि रंजीत को मुरादाबाद रेफर किया गया है। आधे घंटे तक परिजनों ने बनियाठेर थाना पुलिस का इंतजार किया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची तो परिजन विकास के शव को लेकर अपने घर चले गए। विकास की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन का रोते-रोते बुरा हाल है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।