{"_id":"5f665a2e8ebc3ec2ae622cf3","slug":"student-and-one-villager-death-in-sambhal-village-sambhal-news-mbd3632036166","type":"story","status":"publish","title_hn":"असमोली क्षेत्र में बुखार से छात्रा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असमोली क्षेत्र में बुखार से छात्रा समेत दो की मौत
विज्ञापन
ओबरी (संभल)। असमोली क्षेत्र के गांव के लोग बुखार से तप रहे हैं। दो दिन में बीए की द्वितीय वर्ष की छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग निजी चिकित्सालयों में भर्ती होकर अपना इलाज करा रहे हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली मनोटा के गांव ओबरी निवासी मतीन अहमद की पुत्री नरगिस खातून (16) टांडा कोठी स्थित रोशन सिंह चौहान स्मारक महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह करीब एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। परिजन गांव में ही अपंजीकृत चिकित्सक से इलाज करा रहे थे। पिता ने बताया कि चिकित्सक ने टाइफाइड बुखार बताया था।
उचित इलाज न मिल पाने के कारण शनिवार सुबह 10 बजे छात्रा ने दम तोड़ दिया। वहीं रचेटा गांव निवासी महेश सिंह को मंगलवार को तेज बुखार आया। किसी अस्पताल में भर्ती होने के बजाए वह अपने घर पर ही रहे और अपने से ही दवाई खाते रहे। इसके चलते शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। दो गांवों में दो दिन में बुखार से दो मौतें हुईं हैं।