{"_id":"679152b862f96d312c042bc2","slug":"strike-over-non-increase-in-running-allowance-sambhal-news-c-204-1-chn1001-117051-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रनिंग अलाउंस में वृद्धि न होने पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रनिंग अलाउंस में वृद्धि न होने पर दिया धरना
Thu, 23 Jan 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। रनिंग अलाउंस में 25 प्रतिशत की वृद्धि न होने के विरोध में ऑल इंडिया लोको रनिंग एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल ने बुधवार को रेलवे स्टेशन के परिसर में धरना दिया। इसमें रेलवे की यूनियनों के सदस्य भी शामिल रहे। धरने के दौरान रनिंग अलाउंस में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने की मांग की गई।
बुधवार को ऑल इंडिया लोको रनिंग एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन पर शांति पूर्ण तरीके से धरना दिया। जिसमें 50 से अधिक ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट शामिल रहे। एआईजीसी के ब्रांच मैनेजर गोविंद कुमार ने बताया कि नॉन रनिंग कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई। लेकिन जो रनिंग कर्मचारी है जैसे ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट आदि, उनके रनिंग अलाउंस में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने से इन्कार कर दिया गया। जिसके विरोध में हर डिवीजन और हेडक्वार्टर पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया जा रहा है। धरना देने वालों में चंद्रशेखर मौर्य, संजय गौतम, सचिन मलिक, संजीव कुमार, छत्रपाल, मधुर कुमार, राम प्रकाश संजीव कुमार, अतिपाल, अशोक कुमार आदि शामिल रहे। संवाद