फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   strike against private school

निजी स्कूलों की खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू

Sun, 17 Apr 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Sun, 17 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
strike against private school
प्रदर्शन
यह दीगर बात है कि करीब अस्सी फीसदी अभिभावक महंगे कोर्स, ड्रेस, जूते आदि खरीद चुके हैं, अपने लाड़लों के भविष्य की खातिर निजी स्कूलों की मनमानी फीस भी भर दी है लेकिन अब युवा व्यापारियों ने भी इस मनमानी और प्रशासनिक चुप्पी के खिलाफ आरपार की लड़ाई छेड़ते हुए क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के युवा व्यापारियों ने अनुज वार्ष्णेय (अन्नू) की अगुवाई में शनिवार से फव्वारा चौक पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इसमें नगराध्यक्ष ने कहा अभिभावकों की जेबों पर डकैती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


यदि प्रशासन नहीं जागा तो आमरण अनशन भी किया जाएगा। प्रशासन को एनसीईआरटी की पुस्तकें लगवानी होगी। स्कूलों से निजी प्रकाशकों को हटवाना ही होगा। क्रमिक अनशन हर्षवर्धन मोंटी, उमेश सक्सेना, नीले साहनी, अजय अग्रवाल, विपिन चौहान, दिलीप भगत, निखिल शर्मा, किशनपाल, सोमवीर, दीनू शर्मा, उमंग  अग्रवाल, आकाश, शोभित, मुदित गर्ग, सुमंत गुप्ता, विष्णु शर्मा आदि रहे। अनशन को युवा जागरूक समिति, भारतीय अखंड मंच व मानव अधिकार न्याय, सुरक्षा प्रहरी ने अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed