{"_id":"65e4d42bec65eb6fc40ee1b6","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-break-the-law-dig-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-108026-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्ती : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून तोड़ने वालों पर होगी सख्ती : डीआईजी
Mon, 04 Mar 2024 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पुलिस प्रशासन ने लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को डीआईजी मुनिराज जी ने चंदौसी के मौलागढ़ स्थित मतदान केंद्र और केंद्रीय सुरक्षा बलों को ठहरने के लिए चयनित स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
रविवार को दोपहर एक बजे डीआईजी मुनिराज जी और एसपी कुलदीप सिंह गुनावत बहजोई रोड स्थित सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और स्कूल में पेयजल, शौचालय व विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां चुनाव के समय बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को रोकने की व्यवस्था की गई है। इसके बाद वह सिम्स, एएम वर्ल्ड, सीपीएस स्कूल में पहुंचे। उन्होंने बारी-बारी से वहां की व्यवस्थाओं को देखा। चंदौसी के करीब 12 से अधिक शिक्षण संस्थानों और धर्मशालाओं में फोर्स के रोकने का इंतजाम है।
वह मौलागढ़ स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचे और यहां के बूथों का निरीक्षण किया। डीआईजी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि पुलिस बल के ठहरने के लिए जो भी विद्यालय धर्मशाला चिह्नित की गई हैं। वहां सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन कर लें। आवयश्कता के अनुसार वहां सुविधाएं सुनिश्चित कराएं, ताकि फोर्स को किसी भी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान सीओ चंदौसी डॉ. प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह आदि रहे। संवाद