फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stray animals were lathi-charged when they entered the farm.

Sambhal News: छुट्टा पशुओं के खेत में घुसने पर चलीं लाठियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Stray animals were lathi-charged when they entered the farm.
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव सराय ज्वालापुरी के जंगल में शुक्रवार को छुट्टा पशुओं के खेत में घुसने पर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

बिलारी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिचौला ढूकी निवासी मीना देवी पत्नी धर्मपाल, किरनवती व ऊषा पुत्री सुरेश सराय ज्वालापुरी के जंगल में अपने खेतों की रखवाली कर रहीं थीं। आरोप है कि सराय ज्वालापुरी के कुछ लोगों ने छुट्टा पशुओं को अपने खेतों से निकाल कर मीना देवी के खेतों में कर दिया। इस पर खेत पर मौजूद महिलाओं ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

बात बढ़ी और मारपीट में जमकर लाठी-डंडे चले। एक ओर से बिचौला ढूकी देवदत्त ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि मारपीट के दौरान बचाव में आए सुरेश को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने आठ नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से मारपीट में सराय ज्वालापुरी निवासी नन्हें पुत्र भुल्लन भी घायल हुआ है। पुलिस ने सुरेश, मीना देवी, किरनवती व ऊषा तथा नन्हे को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed