{"_id":"6aad98c47365424c95055348","slug":"assault-over-election-rivalry-case-registered-against-eight-people-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140672-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चुनावी रंजिश में मारपीट, आठ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चुनावी रंजिश में मारपीट, आठ पर रिपोर्ट दर्ज
Sat, 19 Sep 2026 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के मढ़ावली गांव में चुनावी रंजिश को लेकर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर हुई है।
मढ़ावली निवासी रौदास ने बताया कि 10 अगस्त की शाम करीब सात बजे आठ लोग उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने रौदास का गला दबाया और लात-घूंसों से पिटाई की। घर में तोड़फोड़ कर संदूक से 20 हजार रुपये नकद और कीमती सामान लूट लिया गया। रौदास के अनुसार, आरोपी पहले भी उन्हें गांव छोड़ने की धमकी दे चुके हैं।
पीड़ित ने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और न ही चिकित्सीय जांच कराई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। कैलादेवी थाना पुलिस ने सोमवीर, तेजवीर, सुनील, भूपाल, सूरजपाल, खेमपाल, नौदई और मुन्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।