{"_id":"6aad99095a43623f8802965c","slug":"police-searching-for-thieves-in-rail-kunj-stumbled-upon-vehicle-thieves-sambhal-news-c-15-mbd1028-996443-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: रेल कुंज में चोरी करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस को मिले वाहन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: रेल कुंज में चोरी करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस को मिले वाहन चोर
Sat, 19 Sep 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला के रेल कुंज में तीन घरों से करीब एक करोड़ रुपये का सामान चोरी करने वाले चोरों की तलाश में निकली पुलिस को वाहन चोर मिल गए। इनमें एक आरोपी संभल और दूसरा बिजनौर का रहने वाला है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर 10 बाइक बरामद की हैं। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विपिन संभल के एचोड़ा कम्बोह थानाक्षेत्र के सेफपुरी खालसा निवासी है जबकि दूसरा आरोपी नौशाद उर्फ मो. राशिद बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के लिंडरपुर गांव में रहता है। वह मूलरूप से मेरठ के मवाना का निवासी है। मझोला थाना क्षेत्र में रेल कुंज में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश में जुटी थे। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने बुलेट पर सवार दो युवक नया मुरादाबाद की ओर जाते दिखे। पुलिस ने इनकी घेराबंदी कर रोक लिया। दोनों से बुलेट के कागजात मांगे गए तो नहीं दिखा सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि यह बुलेट इन्होंने दिल्ली से चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने इनकी निशानदेही पर नौ और बाइक बरामद की हैं। आरोपियों ने यह बाइक बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा और दिल्ली से चोरी की थीं। सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन