{"_id":"65c2b95384c17fc772016985","slug":"stray-animals-confined-in-primary-schools-of-azizpur-and-kariyamai-villages-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-107178-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अजीजपुर और करियामई गांव के प्राथमिक स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अजीजपुर और करियामई गांव के प्राथमिक स्कूल में बंद किए छुट्टा पशु
Wed, 07 Feb 2024 04:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 07 Feb 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। छुट्टा पशु लगातार फसलों को चौपट कर रहे हैं। इससे किसानों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के अजीजपुर गांव में गुस्साए किसानों ने मंगलवार की सुबह दर्जनों छुट्टा पशुओं को घेरकर प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। पंचायत सचिव ने आरोपी किसानों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं सोमवार रात करियामई गांव में पशुओं को स्कूल में बंद कर दिया गया।
जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के छुट्टा पशुओं की खासी संख्या है। किसान दिन रात अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं। इसके बाद भी छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अजीजपुर गांव में गुस्साए किसानों ने मंगलवार की सुबह इलाके में घेराबंदी कर पांच दर्जन से अधिक गोवंशीय पशुओं को प्राथमिक विद्यालय की ओर खदेड़ दिया। किसानों ने उन्हें स्कूल परिसर में ले जाकर बंद कर दिया। सुबह स्कूल पहुंचे अध्यापकों ने ग्राम प्रधान को मामले की जानकारी दी।
इसी बीच मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। यहां पुलिस ने पशुओं को स्कूल से मुक्त कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीण मौके से चले गए थे। पंचायत सचिव सोनपाल सिंह ने थाने पहुंचकर आरोपी किसानों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं सोमवार की रात करियामई गांव में भी रात आठ बजे करीब किसानों ने छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। देररात ग्राम प्रधान ने पशुओं को बाहर निकाला गया।