फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stray animals and supermarket friends in the shade

Sambhal News: गांवों में छुट्टा पशु और दूषित पेयजल का मुद्दा छाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Stray animals and supermarket friends in the shade
रजपुरा। रजपुरा ब्लॉक के परिसर में बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने मासिक पंचायत की। इसमें किसानों की क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। समाधान की मांग करते हुए बीडीओ के नाम ज्ञापन एडीओ पंचायत अक्षय कुमार को सौंपा।इस पंचायत में छुट्टा पशु और ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजू यादव ने पंचायत में कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। गोशालाओं के निर्माण के बाद भी किसानों को राहत नहीं मिल रही है। किसान अपनी फसलों को बचाने को लाचार दिखाई दे रहा है। जल्द छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित कराया जाए। इसके अलावा पुरेंद्र यादव ने ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

कहा कि जल निगम के द्वारा गांव-गांव जल जीवन मिशन के तहत शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी बनवाने का काम शुरू किया, जो लापरवाही के कारण समय सीमा के वर्षों बाद भी पूर्ण नहीं हो सका। इससे ग्रामीण इलाकों में लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। किसानों ने आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर इनका समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान चंद्रभान यादव, डॉ.अंशुल यादव, तेजपाल, बंटी, प्रताप, सुरेश, मोहित, मुख्तयार, सुभाष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed