फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Strangled Hathras youth murdered, broken bones

Sambhal News: गला दबाकर की गई थी हाथरस के युवक की हत्या, टूट गई थी हड्डी

Thu, 08 Jan 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 08 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Strangled Hathras youth murdered, broken bones
जुनावई (संभल)। गांव दुबारी खुर्द से पूरन पट्टी जाने वाले रास्ते पर दो जनवरी को मृत मिले हाथरस के मोहल्ला औड़पुरा निवासी सनी की गला दबाकर हत्या की गई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस अब हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बीती दो जनवरी की सुबह दुबारी खुर्द से पूरन पट्टी जाने वाले मार्ग पर ग्रामीणों ने अज्ञात युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ भी की थी। पुलिस को शव के पास कपड़ों से भरे दो बैग भी मिले थे, जबकि मृतक के सीने व एक हाथ पर सनी एवं नेहा लिखा था। तलाशी में मृतक की जेब से गांजे की एक पुड़िया भी बरामद हुई थी। काफी प्रयास के बाद भी युवक की शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के जिलों, सार्वजनिक स्थानों, बसों व स्टैंड पर पंपलेट चस्पाने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी फोटो वायरल किए गए थे।
विज्ञापन

कासगंज के ग्राम बढ़ारी निवासी मृतक के साले बॉबी ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर उसकी पहचान कर ली और परिजनों को जानकारी दी। मंगलवार को पत्नी नेहा व अन्य परिवार वालों ने मोर्चरी में पहुंचकर शव की शिनाख्त कर ली थी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटी पाई गई है। अब पुलिस हत्यारों की तलाश में लग गई है। गुन्नौर सीओ आलोक कुमार सिद्धू ने बताया शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। युवक के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है, साथ ही हत्यारों की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed