{"_id":"5f2db5978ebc3e620647199e","slug":"stones-in-two-sides-sambhal-news-mbd35844159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई टीम बनकर डीजल पकड़़ने पहुंची टीम को लेकर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई टीम बनकर डीजल पकड़़ने पहुंची टीम को लेकर दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन
संभल। अवैध रूप से बेचे जा रहे डीजल को पकड़ने के लिए टीम पहुंची। इसे लेकर नखासा थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर में दो पक्षों में विवाद और पथराव हुआ। इसमें एक पक्ष के घर के शीशे व अन्य सामान टूट गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आरोपी पक्ष मौके से भाग गया। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है।
शुक्रवार को शाम पांच बजे करीब गांव मुकर्रबपुर निवासी मोहम्मद हुसैन का पड़ोसी से विवाद हो गया। जमकर पथराव किया गया। पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी के घर अवैध रूप से बेचे जा रहे डीजल को पकड़ने के लिए कोई पांच लोगों की टीम आई थी। जो सीबीआई टीम बता रही थी। पड़ोसी ने उस टीम को उनके घर भेज दिया। टीम जाने के बाद जब विरोध किया तो पड़ोसी गाली गलौज करने लगा। और फिर पथराव किया गया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पथराव के साथ ही फायरिंग भी की। फायर घर के शीशे मे लगे हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि कौन सी टीम डीजल की चेकिंग करने आई थी। इसकी जानकारी की जा रही है। दो पक्षों में टीम के आने के बाद ही विवाद हुआ। पीड़ित पक्ष की ओ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
----------------------------------------
सीबीआई टीम बताने वाले लोगों पर थे हथियार
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव मुकर्रबपुर में कार में सवार होकर पहुंची पांच लोगों की टीम ने खुद को सीबीआई से बताया और डीजल बेचने को लेकर जानकारी की। मोहम्मद हुसैन ने बताया कि उनके घर में पांच बार वह लोग घुसे जो सीबीआई का बता रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ समय पहले गांव के बाहरी छोर पर हुई लूट का खुलासा भी उन्हीं ने किया था। बताया कि उन पांचों लोगों पर पिस्टल थीं। और महिलाओं के साथ ही गाली गलौज कर रहे थे। अब सवाल उठता है कि पिस्टल धारक यह पांच लोग कौन थे। सीबीआई का डीजल से कोई लेना देना नहीं है। अब ग्रामीणों को अंदेशा है कि कहीं बदमाश तो रेकी करने नहीं आए थे। सीबीआई बताकर घर की रेकी कर ली हो और बाद में घटना को अंजाम दिया जाए। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।