{"_id":"6022e7748ebc3e4b3c0bccc7","slug":"stoned-in-political-rivalry-seven-injured-babrala-news-mbd379039823","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियासी प्रतिद्वंद्विता में दो में पथराव, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियासी प्रतिद्वंद्विता में दो में पथराव, सात घायल
विज्ञापन
संभल/सिरसी। सियासी प्रतिद्वंद्विता में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मंगलवार को रात करीब 11 बजे गाली गलौज के साथ टकराव और मारपीट हुई। पत्थर बाजी की गई। सात लोग घायल हुए है। घटना की जानकारी मिलते ही सिरसी चौकी और नखासा थाने की पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल लाया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने आरोप लगाए हैं।
सिरसी के पूर्व चेयरमैन चौधरी वसीम खां और नूरहसन में पुराना विवाद है। वसीम खां की पत्नी नूरजहां इस समय नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं। चांदबाबू और वसीम के बेटे फहीम में शनिवार को एक दावत में विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष मंगलवार को रात 11 बजे आमने-सामने आ गए। जब चांद बाबू और वसीम के बेटे में शनिवार को रात विवाद हुआ तो चांदबाबू की ओर से हसन आरिफ भी पहुंच गए। इसके बाद पत्थरबाजी हुई। दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। हसन आरिफ की गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि घायल होने के बारे में दोनों पक्षों के अलग-अलग बयान हैं। दोनों ने एक दूसरे पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। वसीम खां के बेटे फहीम का कहना है कि उनके भाई शाहजेब पर उस समय हमला किया गया जब शाहजेब अपने घर के पास में दोस्तों के साथ था। वहीं हसन आरिफ का कहना है कि सलामत के घर में घुस कर मारपीट की गई। उनके बेटे चांद बाबू समेत पांच लोगों को घायल किया गया। इसमें चांद बाबू के भाई शान मोहम्मद, शाहनवाज बहन रेशमा व चमन घायल हुए हैं। वहीं दूसरी ओर फहीम का कहना है कि उनके पक्ष से उनका भाई शाहबेज गंभीर रूप से घायल है। फकरे आलम भी घायल हुआ है। वह पुलिस को घटनाक्रम से अवगत करा रहे हैं।
झगड़े की सूचना पर पुलिस बल को भेजा गया। घायलों को अस्पताल लाया गया है। साथ दोनों पक्षों की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने निर्देश नखासा पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी, संभल