फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   stone throne between kotedar and appilent in mohammadpur kashi

मोहम्मदपुर काशी में राशन डीलर व शिकायकर्ता के मध्य जमकर हुआ पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
stone throne between kotedar and appilent in mohammadpur kashi
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर काशी गांव के ग्रामीणों ने काफी समय पहले कोटेदार की शिकायत एसडीएम से की थी। इसमें ग्रामीणों ने कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

एसडीएम राजपाल सिंह के आदेश पर सोमवार को सप्लाई इंस्पेक्टर सजन लाल गुप्ता शिकायत की जांच करने पहुंचे। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक गांव के प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर वहां कोटेदार के साथ ग्रामीणों को बुलाया। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक ने शिकायत करने वालों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान शिकायती पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में से चार ग्रामीणों ने खुद का हस्ताक्षर न होने की बात कही जो कोटेदार के पक्ष में बयान था, जबकि तीन ने कोटेदार के विरोध में बयान दिया। इस दौरान एक शिकायतकर्ता मौके पर उपस्थित ही नहीं था। इस बात को लेकर कोटेदार और शिकायत करने वाले ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई, देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिए। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर छतों से पथराव भी किया। इस दौरान अन्य ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। साथ ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नरौली चौकी प्रभारी सतीश मौरल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कोटेदार के पति भूरे सहित दो को गिरफ्तार कर थाने ले गई। साथ ही सभी का शांति भंग की धारा में चालान की। जबकि पकड़े गए अन्य ग्रामीणों को पुलिस ने छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed