फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone pelting on two sides in Maithra Dharampur, three injured

मैथरा धर्मपुर में दो पक्षों में पथराव, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on two sides in Maithra Dharampur, three injured
होली का जुलूस निकालने को लेकर हुए मनमुटाव के बाद गांव मैथरा धर्मपुर में दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। साथ ही दोनों पक्षों के 12 नामजद समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मैथरा-धर्मपुर से नरौदा जाने वाले रास्ते पर मंदिर से आगे रोड पर निकलने वाले होली के जुलूस को लेकर गांव मैथरा धर्मपुर के दो पक्षों में मनमुटाव था। शनिवार की रात एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर मूर्ति लगाए जाने की अफवाह के चलते कहासुनी भी हो गई। विवाद बढ़ा तो गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इसमें मेवसिंह पुत्र मोहन सिंह तथा मूलचंद्र पुत्र काशीराम और रेशपाल पुत्र राजपाल घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

हल्का दरोगा मुरलीधर चौहान की तहरीर पर दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ नामजद तथा 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें एक पक्ष के त्रिमल सिंह, मेव सिंह, पुष्पेंद्र, बनवारी, सोमवीर और शिवशंकर समेत 20-25 अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के मूलचंद्र, रेशपाल, महेश, चंद्रकेश, विजयपाल व लल्लू सिंह समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने रेशपाल, मूलचंद्र व मेवसिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed