फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone pelting on police team in Mandi Kishandas Sarai

मंडी किशनदास सराय में पुलिस टीम पर पथराव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on police team in Mandi Kishandas Sarai
संभल। मंडी किशनदास सराय में सोमवार की रात जुआ खेलने की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। पथराव में यूपी 112 पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पीआरवी में दो महिला सहित पांच पुलिसकर्मी सवार थे। पुलिस कर्मी पहले गाड़ी लेकर मौके से भागे। हालांकि रास्ता बंद मिलने पर गाड़ी छोड़कर खेतों में होकर पुलिस टीम को भागना पड़ा।
विज्ञापन

संभल शहर में तैनात यूपी डायल 112 पर तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली कि मोहल्ला किशनदास सराय में जुआ खेला जा रहा है और काफी लोग एकत्र हैं। सूचना मिलने पर यूपी डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते मोहल्ले में अफरातफरी का आलम हो गया। पुलिस को देख जुआ खेल रहे लोग भाग गए। इस बीच आरोपियों के समर्थक मोहल्लेवासियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस संबंध में पीआरवी के चालक कुंवरपाल ने बताया कि उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। इस पर गाड़ी लेकर वहां से भागे, लेकिन आगे जाकर रास्ता बंद था। इसलिए गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बताया कि पथराव में गाड़ी के दो साइड के शीशे टूट गए हैं। इस पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार की ओर से कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

एएसपी आलोक कुमार जायसवाल और सीओ अरुण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों से पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही कोतवाली पुलिस को पथराव करने वाले लोगों को पहचान करने के निर्देश दिए। पुलिस ने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए प्रयास किया, लेकिन पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकॉडिंग नहीं देख सकी। कोतवाल पंकज लावानिया ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरवी जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची थी। जुआ खेल रहे लोग पीआरवी को देखकर भाग गए। जब टीम लौट रही थी तो किसी ने गाड़ी पर पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी का पिछला शीशा टूट गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर लिखी जा रही है।
अरुण कुमार सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed