फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone pelting on electricity team, PAC took over

विद्युत टीम पर पथराव, पीएसी ने संभाला मोर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on electricity team, PAC took over
बृहस्पतिवार को विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम पीएसी के साथ नखासा चौराहे के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति के घर बिजली चोरी मिली। केबल का लाइनमैन वारिस वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान घर की ओर से किसी ने ईंट के टुकड़े फेंकने शुरू कर दिए। कई टुकड़े फेंके गए।
विज्ञापन

लाइनमैन ने पथराव की सूचना टीम में शामिल सदस्यों को दी तो पीएसी दौड़कर पहुंची और मोर्चा संभालते हुए पथराव करने वाले को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग निकला। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि एक-दो ईंट के टुकड़े फेंके गए थे। पीएसी ने पकड़ना चाहा लेकिन वह मौके से भाग निकला। चेकिंग के दौरान 18 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed