फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone-pelting between two groups; case registered against six people.

Sambhal News: दो पक्षों के बीच पथराव, छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Stone-pelting between two groups; case registered against six people.
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के शकरपुर सोत गांव में शनिवार सुबह दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान छतों से पथराव भी किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विवाद सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ। गांव निवासी अजीम और असलम के पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ दिन पहले हुए मामूली झगड़े को लेकर कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी गाली-गलौज और फिर पत्थरबाजी में बदल गई। छतों से हुए पथराव से गांव में अफरा-तफरी मच गई। झगड़ा करीब एक घंटे तक चला, जिसमें 20 से 25 मिनट तक पत्थरबाजी हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। असलम की शिकायत पर अजीम, नासिर और इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। अजीम की शिकायत पर वसीम, असलम और तहसीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असमोली सीओ अमन कुमार ने बताया कि दोनों पक्षाें की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed