फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP emphasized booth empowerment

Sambhal News: भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Mon, 02 Nov 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 02 Nov 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP emphasized booth empowerment
चंदौसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मासिक बैठक रविवार को नगर कार्यालय पर हुई। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने संगठनात्मक गतिविधियों व सरकारी योजनाओं पर जोर दिया।
विज्ञापन

गुलाब देवी ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को शक्ति बताया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने व युवाओं के मतदाता पहचान पत्र बनवाने में सहयोग का निर्देश दिया।
विज्ञापन

नवनियुक्त पदाधिकारी राजकुमार ठाकरे और मोक्षिका शर्मा का स्वागत हुआ। जिला महामंत्री मनोज कठेरिया ने सदस्यता अभियान की समीक्षा कर बूथ सशक्तीकरण पर बल दिया। उन्होंने 5 नवंबर को गाजियाबाद में मुख्यमंत्री की सभा में पहुंचने का आह्वान किया। नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि टीम पार्टी के कार्यक्रम सफल बनाने को निष्ठा से कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल प्रभारी देवेंद्र चौधरी, विधानसभा विस्तारक तिलक भाटी, विनोद कुमार बिन्नी, सुधीर मल्होत्रा, तरुण कुमार नीरज, आमोद वार्ष्णेय, अरविंद गुप्ता, गिरीश रतन, शरद शर्मा, शीला सागर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed