{"_id":"68f94389db4323a136089631","slug":"stone-pelting-and-firing-after-an-altercation-over-an-old-rivalry-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-128309-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद पथराव, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुरानी रंजिश में कहासुनी के बाद पथराव, फायरिंग
विज्ञापन
सरायतरीन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव बबनपुरी कलां में मंगलवार की रात 10:30 बजे दो पक्षाें में मामूली कहासुनी के बाद पथराव हो गया। यह एक घंटे तक चला। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। इससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर चार सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव बबनपुरी कलां के निवासी गोविंद ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम 6:30 बजे गांव गंगनेटा के प्राचीन शिव मंदिर से पूजा अर्चना कर वापस घर लौटते समय परिवार के ही चार लोगों ने रास्ते में रोक लिया और पुरानी बातों को लेकर बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट की। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने मौके पर आकर बमुश्किल बचाया। जाते समय जान से मारने की धमकी दी गई।
फिर मंगलवार को दिन में भी गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर पथराव किया गया। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने इस मामले को निपटवा दिया। आरोप है कि रात में फिर से गाली गलौज की गई। मारपीट और पथराव करते हुए कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया कि बबनपुरी कलां के निवासी राजेश, कल्लू, भोला और नन्हा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।