{"_id":"614637c58ebc3ed19424405c","slug":"stone-pelted-on-two-sides-four-injured-sambhal-news-mbd403159214","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट के बाद चले लाठी-डंडे, पथराव , चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट के बाद चले लाठी-डंडे, पथराव , चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मढ़न (संभल)। असमोली थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
असमोली थाना क्षेत्र के तेलीपुरा गांव निवासी मोहम्मद नसीर, शौकीन, नवाब अली, मोहम्मद दानिश और दूसरे पक्ष से इरफान, मोहम्मद उस्मान, नदीम, नसीम पड़ोसी हैं। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा है।
शुक्रवार की रात करीब आठ बजे इरफान अली अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हो गई। लाठी-डंडे चलने लगे और फिर पथराव हो गया। पथराव की सूचना मिलने पर मढ़न चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने पथराव में घायल इरफान, उस्मान, नसीर और शौकीन को अस्पताल में भर्ती कराया है। चौकी इंचार्ज रोशन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।