{"_id":"6189747e6c2e1126bc252346","slug":"stone-pelted-for-installing-door-old-woman-dies-one-arrested-chandausi-news-mbd4087975143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजा लगाने को लेकर हुआ पथराव, वृद्धा की मौत, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजा लगाने को लेकर हुआ पथराव, वृद्धा की मौत, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगलिया कठेर में दरवाजा लगाने को लेकर हुई मारपीट व पथराव के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही एक आरोपी वीर सिंह को गिरफ्तार कर भी लिया है।
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव नगलिया कठेर में दरवाजा लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो मारपीट व पथराव भी हुआ। विवाद में एक पक्ष से वृद्ध महिला चमेली (80) पत्नी बाबूराम घायल हो गईं। घायल को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया।
वृद्धा की पुत्र वधू रामा ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से भूमि को लेकर उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। भूमि को लेकर परिवार वाले दो बार मुकदमा भी जीत चुके हैं। बावजूद इसके दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी भूमि की ओर जबरन दरवाजा लगाना शुरू कर दिया। मना किया तो दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
बाद में आरोपियों की ओर से ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इससे उनकी वृद्ध सास घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का कहना है कि घटना के समय पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने वृद्धा के नाती नरेश पुत्र रोशन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी वीर सिंह, संतोष, मदनलाल व मोहनलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व पथराव करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने आरोपी वीर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है।
नगलिया कठेर में दो पक्षों में रास्ते के विवाद में एक महिला की मौत होने का मामला संज्ञान में आया है। इसको लेकर कोतवाली पुलिस की ओर से तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं आरोपी वीर सिंह को गिरफ्तार भी किया गया है।
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल