फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Stone-firing between Pradhan and former head side in Mavai Dol, six injured, report filed against 25

मवई डोल में प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच पथराव-फायरिंग, छह घायल, 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Stone-firing between Pradhan and former head side in Mavai Dol, six injured, report filed against 25
गांव मवई ढोल में हुए झगड़े के दौरान घायल महिला। - फोटो : SAMBHAL
संभल। मवई डोल गांव में शनिवार को प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष के बीच पुराने विवाद को लेकर पथराव और फायरिंग हुई। घटना में दोनों पक्ष से छह लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस दो अज्ञात समेत 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना का कारण तीन दिन पहले बच्चों के खेलने के दौरान हुआ विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मवई डोल में तीन दिन पहले बच्चों के खेलने को लेकर वर्तमान प्रधान अरकान और पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों में विवाद हो गया था। उस समय कुछ लोगों ने बीच-बचाव कराते हुए मामले खत्म करा दिया था। शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे घर से बाइक पर गेहूं लेकर आटा चक्की के लिए निकले पूर्व प्रधान पक्ष के राशिद को प्रधान अरकान ने रास्ते में रोक लिया। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि अरकान पक्ष के लोगों ने राशिद की जमकर पिटाई कर दी। इससे गुस्साए दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग की गई। इस दौरान प्रधान पक्ष से नदीम, तनवीर और मुस्तफा की बेटी शाने इलम घायल हो गई। जबकि दूसरे पक्ष से राशिद के अलावा तारिक और फरमान घायल हो गए। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी इधर-उधर भाग निकले। हालांकि पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेने का दावा किया है। इस मामले में प्रधान पक्ष की ओर से नदीम ने दस लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जबकि राशिद ने 11 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। असमोली थाने के इंस्पेक्टर विद्युत गोयल ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर 11 और दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

--------------------
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है रिपोर्ट
प्रधान पक्ष के नदीम की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद तारिक, राशिद, जाकिर, मोहम्मद फरमान, हिलाल, दानिश, इरफान, नदीम, मोहसिन, भूरा और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि राशिद की तहरीर पर प्रधान अरकान, अकरम, अशरफ, मोहम्मद हुसैन, फुरकान, हाजी अकबर, असरत, जाविर, नदीम, अरमान, मुरसलीन, शमशाद, फराज और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed