{"_id":"683df7b9b5a441ce30013b1b","slug":"sticks-and-sticks-were-used-between-two-parties-in-the-wedding-procession-sambhal-news-c-204-1-chn1003-120520-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बरात में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बरात में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मची अफरातफरी
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर में रविवार रात शादी समारोह के दौरान मामूली बात पर दोनों आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चले। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पांच लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। मारपीट के दौरान अफरातफरी मच गई।
गुन्नौर क्षेत्र के गांव रायपुर में रविवार की रात कल्यान सिंह की बेटी की बरात आई थी। रात के करीब 12 बजे गांव के ही कैलास और अर्जुन के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्ष गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे निकाल लाए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। अफरातफरी का माहौल हो गया।
मारपीट में कुछ लोगों के गुम चोट आईं। वहीं किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान मय फ़ोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों के रायपुर निवासी कैलाश, अर्जुन सिंह, सुगड़पाल, विजेंद्र, रामखिलाड़ी सहित आधा दर्जन लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आई। जहां आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में किया पेश किया गया।