फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   STF and Sambhal police caught a wanted person worth 25 thousand rupees

Sambhal News: 25 हजार का वांछित एसटीएफ और संभल पुलिस ने पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
STF and Sambhal police caught a wanted person worth 25 thousand rupees
संभल। पांच वर्ष पहले किशोरी से दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाला आरोपी एसटीएफ और नखासा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया है। आरोपी पांच वर्ष तक अलग-अलग राज्यों में जाकर छिपता रहा। दो दिन पहले ही संभल पहुंचा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव फिरोजपुर के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 03 सितंबर 2019 को गांव फिरोजपुर निवासी जुबैर उर्फ जावेद ने अपने साथी आलम के साथ एक किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। आलम को घटना के दिन ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जुबैर उर्फ जावेद भाग गया था। आरोपी ने बताया है कि वह घटना के बाद दिल्ली, सूरत और अन्य कई राज्यों में जाकर रहा। काफी समय से बिहार में जाकर रहने लगा था। दो दिन पहले ही गांव पहुंचा है। एसपी ने बताया कि बरेली यूनिट की एसटीएफ टीम और नखासा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed