{"_id":"66199a3d7939f479c70b3d07","slug":"statements-of-villagers-again-recorded-in-leopard-death-case-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-109621-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तेंदुए की मौत मामले में फिर ग्रामीणों के बयान दर्ज हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तेंदुए की मौत मामले में फिर ग्रामीणों के बयान दर्ज हुए
विज्ञापन
संभल। हयातनगर के गांव धतरा में 22 फरवरी को ग्रामीण के घर में रेस्क्यू के दौरान हुई तेंदुए की मौत के मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। शुक्रवार को अमरोहा जिले के वन विभाग के अधिकारी जांच करने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अब चिंतित इसलिए हैं कि बार-बार उनके बयान लिए जा रहे हैं। और कार्रवाई आगे नहीं बढ़ रही है।
अमरोहा जिले में तैनात वन विभाग के अधिकारी भारद्वाज सिंह संभल जिले के वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ गांव धतरा पहुंचे और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। राम कुंवर सैनी के घर में तेंदुआ घुसा था। रेस्क्यू के दौरान तेंदुए के ऊपर चारपाई डाल दी थीं और वर्दीधारी खड़े हो गए थे। जिससे तेंदुए की मौत हो गई थी।
इसी घटनाक्रम को ग्रामीणों से पूछा गया। टीम ने गांव धतरा निवासी रामकली, राजीव, राधेश्याम सैनी, कमला, गंगाराम सैनी और राम कुंवर सैनी के बयान दर्ज किए हैं। अमरोहा के डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि अमरोहा में तैनात एसडीओ ने संभल जिले में तेंदुए की मौत मामले में ग्रामीणों के बयान दर्ज किए हैं। तेंदुए की मौत कैसे हुई इसकी जांच चल रही है।