फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Starch found in barfi in Gunnaur, 40 samples passed

गुन्नौर में बर्फी में मिला स्टार्च, 40 नमूने हुए पास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Starch found in barfi in Gunnaur, 40 samples passed
गुन्नौर में वैन में खाद्य पदार्थ की जांच करते विशेषज्ञ। - फोटो : CHANDAUSI
मिलावटखोरी की जांच करने और लोगों को जागरूक बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन बहजोई, गुन्नौर और जुनावई कस्बे में पहुंची। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 43 नमूने जांच के लिए आए। जांच में बर्फी के तीन नमूने फेल हो गए। प्रारंभिक जांच में बर्फी में स्टार्च की मात्रा अधिक पाई गई। विभाग ने क्वालिटी में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सचल खाद्य प्रयोगशाला वैन गुन्नौर के सोनू मोनू फेड प्लाजा पहुंची। इस दौरान दुकानदारों और आम नागरिकों ने खाद्य पदार्थों में किसी तरह की कोई मिलावट तो नहीं है, इसकी जांच कराई। कई दुकानदार और नागरिक मिल्क केक, हल्दी पाउडर, जीरा, गरम मसाला, लाल मिर्च, पेड़ा, बर्फी, दूध, अरहर की दाल आदि 17 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर पहुंचे। जांच में सभी पदार्थ सही पाए गए। इसके अलावा बहजोई नगर में भी 16 नमूने की जांच की गई। यहां भी जांच में सभी सैंपल पास हो गए। इसके बाद वैन जुनावई कस्बे में पहुंची। यहां दुकानदार समेत दस लोगों ने खाद्य पदार्थों की जांच कराई। इस दौरान तीन मिष्ठान विक्रेताओं के बर्फी के सैंपल फेल हो गए। बर्फी में स्टार्च पाया गया, शेष सात नमूने पास हो गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीके त्रिपाठी ने कहा कि विभाग का उद्देश्य मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
विज्ञापन

हम जिन खाद्य पदार्थों का उपयोग कर रहे हैं, वह बिलकुल शुद्ध हैं कि नहीं यह हमारे लिए जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि मिलावटी खाद्य पदार्थ हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं। मैंने मोबाइल वैन के माध्यम से जीरा की जांच कराई। जांच में जीरा शुद्ध पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल मतीन, गुन्नौर
नरौरा मार्ग पर मेरा रेस्टोरेंट है। हमारी जिम्मेदारी है कि अपने ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी का नाश्ता या अन्य कोई खाद्य पदार्थ दें। मैंने दूध और गरम मसाले की जांच कराई। जांच में दोनों ही सैंपल पास हो गए। जांच निशुल्क हुई है।

सोनू वार्ष्णेय, गुन्नौर
मेरी कस्बे मेें मिष्ठान की दुकान है। मुझे जानकारी मिली कि खाद्य विभाग की टीम निशुल्क खाद्य पदार्थों की जांच कर रही है तो मैं अपनी दुकान की बर्फी लेकर जांच के लिए आया। जांच में बर्फी का सैंपल पास हो गया। मुझे बहुत संतुष्टि हुई। आगे भी अपने खाद्य पदार्थों की क्वालिटी सुधारने के लिए प्रयास करेंगे।
प्रशांत वार्ष्णेय, गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed