{"_id":"6293d0cc0372f54a6f7d6038","slug":"standing-in-the-sun-waiting-for-the-buses-chandausi-news-mbd4297206151","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप में खड़े होकर करते हैं बसों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप में खड़े होकर करते हैं बसों का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिसमें पीने का पानी, महिलाओं के शौचालय व टीनशेड का अभाव बना हुआ है। बस स्टैंड के नाम पर केवल बसों को खड़ा करने का स्थान बना दिया गया है। जबकि बस स्टैंड पर रोजाना 12 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। लोगों को भीषण गर्मी व धूप में खड़े होकर अपने गंतव्य को जाने के लिए बसों का इंतजार करना पड़ता है।
रोडवेज बस स्टैंड से मुरादाबाद, बदायूं, दिल्ली, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, हल्द्वानी, नोएडा, बरेली सहित अन्य स्थानों को बसों का संचालन किया जाता है। प्रतिदिन 12 हजार यात्री बसों से आते व जाते हैं। इसके बाद भी रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को पीने का पानी की उचित व्यवस्था नहीं कराई गई है। यहां पर महिलाओं के लिए शौचालय नहीं है। जिससे महिला यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। जबकि पुरुष शौचालय की सफाई नहीं होने पर दुर्गंध आने से यात्रियों का हाल बेहाल बना रहता है। सबसे बड़ी दिक्कत यात्रियों को बैठने के स्थान की है। भीषण गर्मी, धूप व बरसात में यात्रियों को खड़े होकर ही अपने गंतव्य को जाने के लिए घंटों खड़े होकर ही इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद भी परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। रोडवे बस स्टैंड केवल बसों को खड़ा करने व उनका संचालन करने के लिए कार्य कर रहा है। जबकि यात्रियों की सुविधा का कोई लेना-देना नहीं है। उक्त सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
-----
रोडवेड बस स्टैंड पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है। यात्रियों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे यात्रियों को घंटे खड़े होकर ही अपनी बसों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
नितिन बंसल
-----
बस स्टैंड पर केवल बसों का संचालन ही किया जा रहा है। परिवहन विभाग को यात्रियों की सुविधा से कोई सरोकार नहीं है। जबकि रोजाना 12 हजार यात्री बस स्टैंड से आते व जाते हैं।
दीपक सिंह
-----
अधिकांश रोडवेज बस स्टैंड पर महिला व पुरुषों के लिए शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। मगर यहां महिला शौचालय नहीं है, जबकि पुरुष शौचालय से दुर्गंध उठती रहती है।
राहुल कुमार
-----
रोडवेज बस स्टैंड पर बैठने का स्थान न होने से यात्री धूप, भीषण गर्मी व बारिश में खड़े रहते हैं। बुजुर्ग यात्री व बच्चे जमीन पर बैठ जाते हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती है।
कमल शर्मा
-----
राज्यमंत्री गुलाब देवी द्वारा रोडवेज बस स्टैंड पर वाटरकूलर व सोलर लाइट लगवाने का आश्वासन दिया है। शीघ्र ही बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था कराई जाएगी। यात्रियों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
अनिल मिश्रा, प्रभारी, रोडवेज बस स्टैंड, चंदौसी