{"_id":"682cda341eb93209f30c7988","slug":"ssy-team-won-due-to-deadly-bowling-of-amarjeet-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-122767-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अमरजीत की घातक गेंदबाजी से एसएसवाई की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अमरजीत की घातक गेंदबाजी से एसएसवाई की टीम जीती
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव नारंगपुर में मंगलवार को प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में एमए वॉरियर्स और एमएसवाई किंग्स की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एमएसवाई की टीम ने एम वॉरियर्स टीम को 34 रन से मैच हराया। अब तक के टूर्नामेंट प्रतियोगिता में अमरजीत भावी को नौ गेंदों में दो रन देकर पांच बल्लेबाजों को आउट करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एमएसवाई किंग्स टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 14 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। टीम की ओर से जितेश यादव ने 24 गेंद पर चार छक्के की मदद से 35 रन की शानदार पारी खेली। जबकि एमए वॉरियर्स टीम की ओर से गंगासरन ने तीन ओवर में 11 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमए वॉरियर्स की टीम 12 ओवर तीन गेंदों पर दस विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाकर 34 रन से एमएसवाई किंग्स से मैच हार गई। क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार ने अमरजीत भावी को मैन ऑफ द मैच की शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान अमरपाल यादव, पप्पू यादव, रितिक यादव, मोहित, दीक्षित, कुंवरपाल यादव, सुमित यादव, वीरेश यादव, मुकेश यादव आदि रहे।