फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sports talents burdened with bags

बस्तों के बोझ से दबीं खेल प्रतिभाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sports talents burdened with bags
बस्तों के बोझ से दबीं खेल प्रतिभाएं
विज्ञापन

संभल। स्कूल सरकारी हों या निजी। कुछ को छोड़ दें तो ज्यादातर में खेल गतिविधियों पर ग्रहण लगा रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में पिछड़ रही हैं, कहीं स्कूलों के पास खेल के मैदान नहीं हैं तो कहीं मैदान होने के बावजूद बच्चों को कैद करके रखा जाता है।
खेल नर्सरियों के तरफ स्कूल का तनिक भी रुझान नही है, जिससे बस्ते के बोझ से खेल प्रतिभाएं निखर नहीं पा रही हैं। त्यागी स्पोर्ट्स कल्याणपुर के कोच भोले सिंह त्यागी बताते हैं कि क्षेत्र में अनेक खेल प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। उनको तलाश कर तराशने की जरूरत है। माध्यमिक व सीबीएसई बोर्ड के विद्यालयों में मान्यता के लिए क्रीड़ास्थल का होना जरूरी होता है। इसका तय मानक भी होता है, जबकि हकीकत में विद्यालय किसी तरह मान्यता ले लेते हैं और बच्चों को कैद कर केवल पढ़ाई में दक्ष बनाते हैं। बच्चों को दोपहर के मध्याह्न भोजन के बाद भी थोड़ी राहत नहीं दी जाती, जिससे बच्चों के अंदर प्रतिभाएं दबी रह जाती हैं। दूसरी ओर, परिषदीय विद्यालयों में भी बच्चों के हुनर को निखारा नहीं जा पा रहा है।
विज्ञापन

कई जगह पूरे हैं स्टेडियम के मानक
संभल। सिरसी के जवाहरलाल मेमोरियल नगर पंचायत इंटर कालेज, रोशन सिंह चौहान स्मारक महाविद्यालय टांडाकोठी समेत कई जगहों पर स्टेडियम के मानक को पूरा कर रहे मैदान हैं, लेकिन इस पर स्टेडियम नहीं बनाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कोच के मुश्किल है पदक
संभल। हैमर थ्रो की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सरिता सिंह बताती हैं कि खेल में कोच का होना आवश्यक है। बिना कोच के पदक लायक खिलाड़ी तैयार होना मुश्किल है। शुरुआती दौर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिल जाए तो वे आगे बढ़ेंगे और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed