फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Spiritual secret of Shivratri explained to the devotees

संभल: श्रद्धालुओं को समझाया शिवरात्रि का आध्यामिक रहस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Spiritual secret of Shivratri explained to the devotees
संभल। नगर के सूर्यकुंड मंदिर में महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज संस्था के सेवा केंद्र की ओर से शिव संदेश प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य, शिव शंकर में अंतर, आत्मा और परमात्मा के परिचय को ध्यानपूर्वक सुना। इसमें आरएसएस के विभाग प्रचारक अतुल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी सरला दीदी ने उनको ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया। कहा कि परमात्मा निराकार है, ज्योति बिंदु स्वरूप है, परमात्मा जन्म मरण से न्यारे हैं, परमात्मा सर्वमान्य है सर्वोच्च है, सर्वज्ञ है, शक्तियों के भंडार हैं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्र व उपजिला अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी को प्रदर्शनी के माध्यम से आत्मा और परमात्मा का परिचय दिया गया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल शिव संदेश प्रदर्शनी में पहुंचे। सरला दीदी ने उन्हें महाशिवरात्रि का साहित्य भेंट किया। इसमें बीके सावित्री, कुसुम, कनक, पुष्पा, संगीता, बबीता, लता, चंचल, राधा रस्तोगी, नीलम, अलका आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed