फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Speeding car crushes two bikes, one dead, four injured including couple

Sambhal News: तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों की रौंदा, एक की मौत, दंपती सहित चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Speeding car crushes two bikes, one dead, four injured including couple
चंदौसी। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर भुलावई अड्डे के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार थाना बिलारी के गांव देवरी निवासी हेमपाल (50) की मौत हो गई। हादसे में उसकी बेटी पिंकी (16), दूसरी बाइक पर सवार बिलारी थाने के गांव नरायनपुर निवासी संजीव (32) , उसकी पत्नी राधा(30), बेटा शिवा (तीन) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी से क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव देवरी निवासी हेमपाल किसान थे। बृहस्पतिवार को वह अपनी बेटी पिंकी यादव को दवाई दिलाने बहजोई गए थे। दवाई दिलाकर पिता पुत्री बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। चंदौसी से आगे गांव भुलावई के पास मुरादाबाद -आगरा हाईवे पर सामने से तेजगति में आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बाइक के आगे से परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिता पुत्री सड़क पर दूर जा गिरे। इस दौरान कार का आगे का टायर फट गया। बाइक से टकराकर टायर फटने पर अनियंत्रित कार ने हेमपाल की बाइक से पीछे से आ रही दूसरी बाइक को भी रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में दूसरी बाइक पर सवार जिला मुरादाबाद थाना बिलारी के गांव नरायनपुर निवासी संजीव कुमार, उसकी पत्नी राधा, बेटा शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई। पांचों घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पांचों घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मुरादाबाद पहुंचने पर हेमपाल की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को जेसीबी से हाईवे से हटवाया। बाइकों व कार को कब्जे में ले लिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed