फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sparking from the cable of the high tension line started the fire, the household goods along with the tent were burnt

Sambhal News: हाईटेंशन लाइन के केबल से हुई स्पार्किंग से आग लगी, टेंट के साथ घर का सामान जला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sparking from the cable of the high tension line started the fire, the household goods along with the tent were burnt
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव रूस्तमपुर न्यावली में बुधवार की रात 12 बजे के करीब हाईटेंशन लाइन के केबल में स्पार्किंग होने के बाद हुकुम सिंह के घर में आग लग गई। आग लगने से घर में रखा टैंट का सामान, गेहूं और अन्य सामान जलकर खराब हो गया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलने के तीन घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आग से बहुत कुछ सामान जल चुका था।
विज्ञापन

हुकुम सिंह के बेटे अनिकेत ने बताया कि बुधवार को दिन में अख्त्यारपुर गांव से टैंट का सामान लेने के बाद घर पर छोड़ दिया था। इसके बाद दूसरे वैवाहिक कार्यक्रम में सैंदली अमरोहा चला गया। घर पर पिता हुकुम सिंह, मां भाग्यवती के अलावा बहन कुंती थी, जो छत पर सोने चले गए। रात में करीब 12 बजे घर से सटी हाईटेंशन लाइन के केबल में स्पार्किंग हो गई। जिससे घर में रखे टैंट के सामान में आग लग गई। गद्दों में आग लगने के बाद पूरे घर में आग फैल गई। आग लगने से घर में रखा मेंथा का तेल, गेहूं आदि जल गए। इनवर्टर बैटरा भी जल गया। आग इतनी तेज थी कि भगोने तक पिघल गए। अनिकेत ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी लेकिन वह तीन घंटे बाद पहुंची। थाना पुलिस भी देर से पहुंची, जिससे बचाव कार्य नहीं हो पाया और सामान जलता रहा। बाद में पड़ोसियों के घर लगे सबमर्सिबल की मदद से आग पर मुश्किल से काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed