फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   spa k siyasi drama, hr pl ki li khabar

सपा का सियासी ड्रामा: दिल बेचैन, हर पल की ली खबर

Mon, 02 Jan 2017 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 02 Jan 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ के सियासी घटनाक्रम पर संभल में राजनीतिक गहमागहमी बनी रही। समाजवादी पार्टी में इन दिनों चल रही नूरा कुश्ती पर हर किसी की नजर रही। सपा के आमोखास कार्यकर्ता खासे बेचैन नजर आए। कुछ तो आहत दिखे। वह सपा नेताओं में छिड़ी वर्चस्व की जंग को खत्म करने की वकालत कर रहे थे।
विज्ञापन


अधिकतर कार्यकर्ताओं की निगाहें टीवी पर लगी थीं। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति समर्थन जाहिर किया,  लेकिन यह भी कहा कि जितनी जल्दी हो विवाद खत्म होना चाहिए। पार्टी एकजुट  होकर लड़े। 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री को बनाए जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली नेतृत्व में जुलूस मोहल्ला हिलारी सराय से  शुरू होकर एजेंटी तिराहा, चमन सराय, अस्पताल चौराहा होते हुए शंकर कॉलेज आकर संपन्न हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपाइयों ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में फिर से सपा  की ही सरकार बनेगी। ताहिर तुर्की, डा. मुस्तफा, आसिफ इकबाल, बिट्टू वारसी,  सलीम कुरैशी, जाहिद अंसारी, जरीफ, नावेद खान, डा. रहमान, आसिफ, जीशान, आरिफ  इंतेजार, नवील अहमद, याहिया खां, शान आलम, धर्मेंद्र, अजय यादव मौजूद  रहे।

सपा कार्यालय लाइव
स्थान-दीपासराय - समय-4.00 बजे - डा. शफीकुर्रहमान बर्क के  कार्यालय पर कुछ समर्थक मौजूद थे। वे टीवी देख रहे थे। लोगों में यही सवाल था  कि अब सपा में क्या होगा? जियाउर्रहमान को टिकट मिलेगा या नहीं? टिकट के  संबंध में कुछ समर्थकों ने लखनऊ में जियाउर्रहमान बर्क से फोन पर बातचीत  की। उनका जवाब आया- वे लखनऊ में हैं और पैरवी चल रही है। कामयाबी मिलने की  उम्मीद है। यहीं पर मौजूद छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रजीउर्रहमान ने कहा कि सपा में जो कुछ भी हो रहा है, वह खत्म होना चाहिए और पार्टी को एकजुट  होकर विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहिए। मोहम्मद कासिफ ने कहा कि यह ऐसा वक्त  है, जब पुराने समाजवादियों को मुलायम सिंह यादव का साथ खड़े होना चाहिए। पार्टी को तभी मजबूती मिलेगी।



स्थान-मियां सराय - नवाब इकबाल  महमूद का किला। किले पर दिन में दो बजे 60-70 समर्थक मौजूद थे। कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। कुछ टीवी पर नजरें गड़ाए थे। कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद तो लखनऊ में थे, जबकि सुहेल इकबाल क्षेत्र  में निकले थे। इस मौके पर मौजूद समर्थकों का कहना था कि सपा का घमासान जितनी जल्दी खत्म हो जाएगा, उतना ही फायदा पार्टी को मिलेगा। कैबिनेट मंत्री के करीबी मुंशी वाहिद का कहना था कि पार्टी को मजबूत करना है, तो चुनाव में जुटना होगा। आपसी विवाद जल्दी  की सुलझा लिए जाएं तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed