{"_id":"62ab8f4ab2e12f3b625d3f4e","slug":"sp-warns-people-who-spoil-the-environment-even-if-a-stone-is-moved-the-police-will-stick-with-sticks-sambhal-news-mbd431685452","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों को दी चेतावनी, एक पत्थर भी चला तो पुलिस की लाठी चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने माहौल खराब करने वाले लोगों को दी चेतावनी, एक पत्थर भी चला तो पुलिस की लाठी चलेगी
विज्ञापन
संभल। हजरत मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी के बाद देशभर में जगह जगह विरोध के दौरान हिंसक झड़पें हुईं हैं। इससे कई जिलों में माहौल खराब हुआ है। संभल अतिसंवेदशील जिलों में शुमार है। इसलिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौकसी बरत रहा है। जिम्मेदार लोगों के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। आग्रह किया जा रहा है कि कोई भी जुलूस न निकाला जाए। ऐसी कोई प्रतिक्रिया न दी जाए जिससे माहौल खराब हो। हालांकि अब तक पुलिस और प्रशासन की सर्तकता के चलते कोई जुलूस नहीं निकाला गया है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के आग्रह को स्वीकार किया है। इसी क्रम में जुमा नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संभल का गुरुवार की शाम दौरा किया है और उलमा व अन्य जिम्मेदार लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा है कि जुमा नमाज के दौरान लोगों से आग्रह किया जाए कि कोई भी जुलूस न निकाले। सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उससे सख्ती से निबटा जाएगा। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अगर किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो पुलिस सख्ती से निबटेगी। सीधी चेेतावनी दी है कि एक पत्थर चला तो पुलिस की लाठी चलेगी। जिलेभर की फोर्स के अलावा पीएसी और बाहर से बुलाई फोर्स को जगह जगह तैनात किया गया है।
----------------
कोट
जिले में धारा 144 लागू है। भीड़ पर पाबंदी है और किसी भी जुलूस को निकालने की कोई अनुमति नहीं है। जुमा नमाज शांतिपूर्ण तरीके से लोग अदा करें और अपने रूटीन के कार्य करें। माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन निगरानी कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है।
मनीष बंसल, जिलाधिकारी, संभल।
-----------------
कोट
भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया है। चप्पे पर निगरानी की जा रही है। स्थानीय खुफिया इकाई सक्रिय है। किसी ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक भी पत्थर चला तो पुलिस की लाठी चलेगी। माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल।