फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP's Iqbal Mehmood and Congress's Nida filed from Sambhal seat

संभल सीट से सपा के इकबाल महमूद व कांग्रेस की निदा ने दाखिल किया पर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
SP's Iqbal Mehmood and Congress's Nida filed from Sambhal seat
बहजोई(संभल)। विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को संभल और चंदौसी सीट के लिए तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सपा के इकबाल महमूद व कांग्रेस की निदा अहमद समेत आम आदमी पार्टी से सचिन ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर करीब 12.30 बजे विधानसभा क्षेत्र-33 संभल से सपा के प्रत्याशी और विधायक इकबाल महमूद ने निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी रमेश बाबू के समक्ष दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें एक सेट में उनके प्रस्तावक असगर अली अंसारी व दूसरे सेट में असद हुसैन खां रहे।
विज्ञापन

वहीं दोपहर करीब 1.40 बजे कांग्रेस की प्रत्याशी निदा अहमद की ओर से आरओ के समक्ष दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इनमें एक सेट में उनके प्रस्तावक रजा अहमद व दूसरे सेट में मोहम्मद मुदस्सिर रहे। इसके अलावा दोपहर करीब 2.35 बजे विधानसभा क्षेत्र-31 चंदौसी के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सचिन कुमार की ओर से निर्वाचन अधिकारी/उप जिलाधिकारी राजपाल सिंह के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके प्रस्तावक विंटू, रवि, सुदेश, विनीत कुमार, रमेश, हुकुम सिंह, विनोद, उदयवीर, वीर सिंह व नेमपाल रहे। इस बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह समेत कई थानों की पुलिस की तैनाती रही। महिला पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed