{"_id":"676476d6d5270bd4df09cdb7","slug":"sp-mp-fined-rs-191-crore-for-electricity-theft-notice-issued-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117539-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सपा सांसद पर बिजली चोरी में 1.91 करोड़ का जुर्माना, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सपा सांसद पर बिजली चोरी में 1.91 करोड़ का जुर्माना, नोटिस जारी
Fri, 20 Dec 2024 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
संभल। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर में बिजली चोरी पकड़े जाने पर बिजली विभाग ने 1.91 करोड़ का जुर्माना लगाया है। विभाग ने सांसद को नोटिस जारी किया है। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जुर्माना तय कर दिया है। साथ ही नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सांसद और पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से दो मीटर लगे हैं। दोनों की क्षमता चार किलोवाट है। दोनों ही मीटर से छेड़खानी कर बिजली चोरी की गई। इसी क्रम में जुर्माना बनाया गया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मंगलवार को सांसद और पूर्व सांसद के नाम से लगे बिजली के पुराने मीटर बदले गए थे। उन मीटर की एमआरआई कराने पर गड़बड़ी पकड़ी गई थी। जितना भार था उससे कहीं ज्यादा कम यूनिट मीटर में मिले। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद इस्तेमाल किए जाने वाले भार की जानकारी हुई थी। इसके बाद ही चेकिंग की गई। जिसमें बिजली चोरी का पूरा खुलासा हो सका।