{"_id":"614c3c898ebc3e0548591f43","slug":"sp-leader-who-talks-about-purification-of-cm-yogi-stage-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: मुख्यमंत्री के मंच को गंगाजल से शुद्धिकरण करने का दावा करने वाले सपा नेता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: मुख्यमंत्री के मंच को गंगाजल से शुद्धिकरण करने का दावा करने वाले सपा नेता गिरफ्तार
Thu, 23 Sep 2021 02:06 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:06 PM IST
सार
सपा नेता ने बुधवार को गांव केला देवी मंदिर के नजदीक जहां मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया था वहां मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और मंच को शुद्धिकरण करने जैसी बातें कहीं थीं।
विज्ञापन
जेल भेजा गया आरोपी नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल में मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने और उनके मंच को गंगाजल से शुद्धिकरण करने का दावा करने वाले समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव भावेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस 8-10 अज्ञात लोग जो आरोपी बनाए गए हैं, उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि सपा नेता ने बुधवार को गांव केला देवी मंदिर के नजदीक जहां मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया था वहां मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और मंच को शुद्धिकरण करने जैसी बातें कहीं थीं।
इससे माहौल खराब होने की स्थिति बनी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य लोगों को चिन्हित करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।