फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader Iqbal Mehmood taunt at SubhaSP President OP Rajbhar hindi news

सपा नेता का राजभर पर तंज: सुभासपा अध्यक्ष बुझे हुए कोयले, मुख्तार अंसारी के सहयोग से बनते विधायक, धोखा फितरत

Mon, 25 Jul 2022 08:57 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 25 Jul 2022 08:57 PM IST
सार

सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजभर की पार्टी की हालत सभी जानते हैं। वह सपा से बगावत इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह अपने बेटे को एमएलसी बनाने की मांग कर रहे थे। जब बात नहीं मानी गई तो पार्टी से अलग होने के लिए पत्र लिख दिया। सपा विधायक ने कहा कि राजभर तो खुद मुख्तार अंसारी के परिवार की वजह से विधायक बनते हैं। उनका अपना कोई वजूद नहीं है।

विज्ञापन
SP leader Iqbal Mehmood taunt at SubhaSP President OP Rajbhar hindi news
सपा नेता इकबाल महमूद व ओपी राजभर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल के सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को बुझा हुआ कोयला बताया है। साथ ही उनकी छवि और पार्टी को लेकर तंज किया है।

विज्ञापन


सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सपा विधायक ने कहा कि राजभर की पार्टी की हालत सभी जानते हैं। वह सपा से बगावत इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह अपने बेटे को एमएलसी बनाने की मांग कर रहे थे। जब बात नहीं मानी गई तो पार्टी से अलग होने के लिए पत्र लिख दिया। सपा विधायक ने कहा कि राजभर तो खुद मुख्तार अंसारी के परिवार की वजह से विधायक बनते हैं। उनका अपना कोई वजूद नहीं है। अगर मुख्तार अंसारी के परिवार का समर्थन न हो तो वह विधायक ही नहीं बन सकते।

विज्ञापन

लौटकर भाजपा में ही जाएंगे राजभर-इकबाल
वह आगे बोले कि मैं नहीं समझता कि मायावती इन्हें अपना समर्थन देंगी। इन्हें लौटकर बीजेपी में ही जाना है। इनकी भाजपा नेताओं से लगातार बात हो रही है। ये (ओपी राजभर) बातें करते हैं और जहां जाते हैं धोखा देते हैं। यह बात बीजेपी भी समझ गई गई और हम भी समझ गए हैं। इनके पास कुछ नहीं है। यह बुझे हुए कोयले की तरह हैं।

विज्ञापन

शिवपाल यादव को लेकर किए गए सवाल पर साधी चुप्पी
शिवपाल यादव को लेकर किए गए बयान पर पूर्व मंत्री बोले- मुझे इस पर कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि सपा आज भी यूपी की नंबर एक की पार्टी है। सपा का वोटर आज पूरी तरह से सपा से जुड़ा है। मधुमक्खी के छत्ते की तरह वह सपा से जुड़ा हुआ है। भाजपा चाहती है कि मुसलमानों का बंटवारा हो जाए तो इसका फायदा उसे मिलेगा।

विज्ञापन

अगली सरकार सपा की ही बनेगी-इकबाल महमूद
इकबाल महमूद ने कहा कि विधानसभा-2022 के चुनाव में भाजपा ने देख लिया है कि उनकी सीटें कितनी कम हुईं हैं। उनको जो फीडबैक मिला है, उसमें कहा है कि मुसलमानों का एकजुट होना आपके लिए खतरनाक है। अगली सरकार सपा की ही बनेगी। महंगाई, फीस, बेरोजगार के मुद़दे पर भाजपा हारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed