Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP and Congress will contest the assembly elections together :: Rashid Alvi

सपा-कांग्रेस मिलकर लड़ेंगी विधानसभा चुनाव :: राशिद अल्वी

Wed, 11 Nov 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
SP and Congress will contest the assembly elections together :: Rashid Alvi
संभल। कांग्रेस के पूर्व सांसद राशिद अल्वी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की हालत इतनी खराब है कि उसे अपने ही मौजूदा विधायकों पर भरोसा नहीं रह गया है। संभावित उम्मीदवारों की सूची इस बात का सबूत है कि पार्टी बड़ी संख्या में अपने मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा, भाजपा के विधायक और सांसद पिछले वर्षों में जनता के बीच नहीं गए, जनता के काम नहीं किए। अब जब चुनाव नजदीक है तो पार्टी को डर है कि जनता इन्हें जवाब देगी, इसलिए वह नए चेहरे तलाश रही है। पूर्व सांसद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चल रही खींचतान की खबरों को पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोनों पार्टियों में कोई मतभेद नहीं है और दोनों मिलकर चुनाव लड़ेंगी। कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर लड़ेगी, यह शीर्ष नेतृत्व करेगा। हमारा मकसद एक है, उत्तर प्रदेश को नफरत की राजनीति से बचाना और जनता को विकास, रोजगार और अमन देना। पूर्व सांसद ने ओवैसी पर भी निशाना साधा। बोले कि ओवैसी के बयान हमेशा भाजपा को राजनीतिक फायदा पहुंचते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ओवैसी भाजपा के इशारे पर काम करते हैं। उन्होंने मुस्लिमों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा भी उठाया और कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर समाज को बराबर हिस्सेदारी और सम्मान मिलेगा।अल्वी ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता झूठ और नफरत की राजनीति को नकारेगी और अमन, विकास और रोजगार की राजनीति को चुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed