{"_id":"654d4323f2df414eea0e79ab","slug":"sowing-of-crops-is-getting-delayed-due-to-lack-of-fertilizer-farmers-in-trouble-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-4804-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खाद न मिलने से फसलों की बुवाई हो रही लेट, मुश्किल में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खाद न मिलने से फसलों की बुवाई हो रही लेट, मुश्किल में किसान
Fri, 10 Nov 2023 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में छुट्टा पशुओं समेत खाद व बिजली आदि का मुद्दा छाया रहा। बृहस्पतिवार को ब्लाक दफ्तर परिसर में हुई भाकियू की ब्लॉक स्तरीय पंचायत में जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव का कहना था कि जिला प्रशासन छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने पर जोर दे। छुट्टा पशुओं से फसलों की क्षति तो ही रही है। आए दिन हादसों में लोगों की जान भी जा रही है। वहीं ग्रामीण इलाकों में बिजली शेड्यूल से दी जाए। चेकिंग के नाम पर किसानों को परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद की किल्लत से किसानों को मुश्किल हो रही है। इससे बुवाई लेट हो रही है। पैदावार सही नहीं मिलेगी।
वहीं डेंगू व बुखार आदि से लोगों की जान जा रही हैं। ग्रामीण इलाकों में शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। साथ ही डेंगू व मलेरिया आदि से बचाव के लिए एहतियातन पहल की जाए। त्योहार पर बिजली शेड्यूल से मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में बिजली की कमी से विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में जल-भराव व साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जाए। सफाईकर्मी नियत समय पर ग्राम पंचायत में पहुंचें। इस बीच पूर्व प्रधान खुशीराम सिंह यादव व राजपाल सिंह समेत महेश यादव, भूरे सिंह, वीरेश यादव, मुनेंद्र यादव व शिवराज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन